WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (160K+) Join Now

Agricultural Development Fair 2023: कृषि संबंधी जानकारी देने के लिए हिसार में लगेगा तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला

Agricultural Development Fair 2023:- हरियाणा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 का आयोजन किया जाएगा। आगामी 10,11 व 12 मार्च को लगने वाले इस मेले में जिला के किसान भाग ले सकते हैं। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि प्रगतिशील किसान हमारे हरियाणा की शान हैं।

हरियाणा सरकार ने किसानों को नवीनतम जानकारी देने के लिए यह तीन दिवसीय मेला लगाने का फैसला किया है। मेले में किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Table of Contents

मेले की क्या होगी खासियत

इस दौरान लोक वाद्य यंत्रों जैसे बीन, जोगी, नगाड़ा, घुमर, फाग, भांगड़ा, जिंदवा की सुर लहरियों को सुनने का मौका भी मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि इस मेले के दौरान कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, फसल प्रतियोगिता होगी। वहीं रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन, मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जाँच, प्रश्नोत्तरी सभा कृषि संबंधित समस्याएं एवं समाधान, खरीफ फसलों व सब्जियों के प्रमाणित बीजों की जानकारी एवं बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 10 मार्च को सटीक कृषि एवं फसल विविधिकरण, दूसरे दिन 11 मार्च को मोटा अनाज सर्वात खाद्य एवं प्राकृतिक खेती तथा तीसरा दिन 12 मार्च को कृषि नवाचार के नाम रहेगा।

Agricultural Development Fair 11 to 13 March 2023

मेले के बारे मे अन्य जानकारी

उन्होंने बताया कि लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रति दिन एक छोटा ट्रैक्टरए सुपर सीडर व पावर विडर मशीन तथा 12 मार्च 2023 को बड़ा ट्रैक्टर जीतने का मौका किसानों को मिलेगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Check:   बिना डेबिट कार्ड के निकाले ATM से पैसा, जाने पूरी डिटेल

इसके अलावा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एजीआरआईहरियाणा.जीओवी.इन पर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार लगातार किसानों के हित में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है। जिला महेंद्रगढ़ के किसान भी इस आयोजन में भारी संख्या में पहुंचकर भागीदार बने।

Leave a Comment