Amul Franchise Online Apply :- आज कल महंगाई इतनी बढ़ गयी है की मिडिल क्लास का बुरा हाल है। महंगाई के साथ साथ आज कल रोजगार मिलना भी मुश्किल हो गया बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है की हर किसी चीज़ में कॉम्पीशन बढ़ गया है। लेकिन महंगाई के ज़माने में भी हम आपके लिए एक ऐसा वयवसाय लेकर आये है जिस से आप लाखो रुपए महीने कमा सकते है। आईये जानते है क्या है ये वयवसाय इसके बारे में पूरी जानकारी अच्छे से पढ़े।
अगर आप कोई बिजनेस कर रहे हैं, और उसके साथ बड़ा ब्रांड नेम जुड़ा हो तो बात ही अलग है। अगर आप भी ऐसा ही कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, एक बिजनेस आइडिया। जिससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपए कमा सकते हैं, और आपको Diary company Amul यह मौका दे रही है। खास बात यह है कि इस बिजनेस में आपका घाटा बिल्कुल ना के बराबर है।
Amul Franchise Business Idea
अमूल का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। अमूल कंपनी Amul franchise बिजनेस ऑफर कर रही है, जिसमें आप महीने में लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। हम कई सालों से अमूल के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए Franchise model पर काम करती है। अगर आप अमूल के साथ बिजनेस करते हैं तो आपको नुकसान की बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
अमूल से जुड़कर आप कई तरह के बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको अमूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अमूल कंपनी में आप दो तरह की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक रेलवे पार्लर/ कीयोस्क वाला अमूल आउटलेट है और दूसरा है अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर। जिसमें आपकी रुचि है आप वह चुन सकते हैं। आप अमूल की वेबसाइट amul.com के माध्यम से इस बिज़नस लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितना करना होगा निवेश
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इस बिजनेस को आप दो तरह से शुरू कर सकते हैं। अगर आप अमूल आउटलेट के मालिक होने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 2 लाख तक का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप फ्रेंचाइजी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको करीब ₹5 लाख तक का निवेश करना होगा। वहीं इससे पहले आपको सिक्योरिटी के तौर पर कुछ रकम देनी होगी। सिक्योरिटी के लिए आपको लगभग 25000 से ₹50000 तक खर्च करने पड़ेंगे।
भारत में सबसे अच्छा व्यवसाय
फ्रेंचाइजी बिज़नस में आप अमूल के साथ कमीशन के आधार पर कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए जैसे अमूल आउटलेट बिजनेस में आपको मिल्क पाउच पर 5% कमीशन, अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पर 10% कमीशन और आइसक्रीम पर 20% कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर पर आप 50% कमीशन का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको स्कूपिंग पार्लर के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक के माध्यम से आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Amul Frenchise Official Website: Amul Frenchise
अगर हमारे द्वारा लिखा लेख आपको अच्छा लगे तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। किसी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए हमें कमेंट करे।