Bank Holidays April 2023:- सरकारी और निजी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को काम नहीं होता है। आपको बता दें कि अगले महीने अप्रैल में 15 दिन की छुट्टी रहेगी. आरबीआई के आदेश के मुताबिक अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार समेत कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.
4 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश
अप्रैल माह में पहली छुट्टी 1 अप्रैल को बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग से शुरू होगी। महावीर जयंती पर 4 अप्रैल को अवकाश रहेगा। पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे। छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदल सकती हैं।

Bank Holidays April 2023
आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16, 23, 30 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं। 8 और 22 अप्रैल को दूसरा और चौथा शनिवार है। आइए देखते हैं अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची
- 1 अप्रैल, 2023 (शनिवार): बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग
- 2 अप्रैल, 2023 (रविवार) : अवकाश
- 4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती
- 5 अप्रैल, 2023 (बुधवार))- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
- 7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
- 8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- माह का दूसरा शनिवार
- 9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
- 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार)- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बीसु महोत्सव
- 15 अप्रैल, 2023 (शनिवार)- विशु/ बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस
- 16 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश
- 18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- शब-ए-क़द्र
- 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा
- 22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
- 23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
- 30 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
ये लेख आप हमारी वेबसाइट HARYANAJOBS.IN पर पढ़ रहे है। अगर आपको ये लेख अच्छा लगे तो लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करे। किसी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए हमें कमेंट करे।