हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा अब तक 28787 लोगों को जॉब का उपयोग किया जा चुका है। जिनमें से 12309 लोगों ने अपने रोजगार ज्वाइन कर लिया है। अब तक आउटसोर्स कर्मियों के अनुभव का 37% वेरिफिकेशन भी हो चुका है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि मुख्य सचिवालय स्थापना ने उम्मीदवारों के अनुभव के वेरिफिकेशन के कार्य को 100% कर दिया है। अन्य कई विभागों ने भी उम्मीदवारों की अनुभव की वेरिफिकेशन को 100% तक कर दिया है। अन्य विभाग इस तरफ लगातार अपने कार्य में लगे हुए हैं।
HKRN Jobs Offers to 28787 Candidates: हरियाणा कौशल रोजगार निगम से 12309 उमीदवारों ने किया जॉइन

अब तक विभागों बोर्डों निगमों व अन्य द्वारा 29745 मैन पावर को निगम के साथ पोर्ट किया जा चुका है
इसी तरह से विभागों के अनुसार नए पदों को जोड़ने की कवायद भी कौशल रोजगार निगम में जारी है। नए जॉब रोल्स बनाने की प्रक्रिया की शुरू मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि मुख्य सचिव हरियाणा (GAD) कार्यालय द्वारा 19 जनवरी को अधिसूचना के माध्यम से जिला वार्ड डीसी रेट की जगह मेन पावर की आपूर्ति के लिए कौशल रोजगार निगम वेज दरों को अधिसूचित किया गया है।
इसमें कुल 179 जॉब रोल को उनके वेतन के साथ स्तर एक से 4 तक तीन कैटेगरी में सभी जिलों, चंडीगढ़, और दिल्ली को शामिल किया गया है। क्योंकि 179 अधिसूचित जॉब रोल सभी विभागों बोर्ड और निगम की आवश्यकता को कवर नहीं करती है, इसलिए नए जॉब पदनामों/ जॉब रोल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसके लिए रोजगार निगम के आईटी पोर्टल पर एक मॉडल उपलब्ध करवाया गया है। जिसके माध्यम से विभाग निर्धारित योग्यता के साथ नए पदों के सृजन के लिए अपना ऑनलाइन अनुरोध प्रस्तुत करते हैं। और पीएस (एसडीआईटी) के अनुमोदन के साथ निगम वेतन स्तर 1 से 4 स्थान में रखते हुए नए पद नामों के सर्जन को अधिसूचित करता है।
मॉड्यूल के माध्यम से निगम से की जा सकती है
नई मेन पावर की मांग मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से निगम से नई मैनपावर की मांग भी की जा सकती है। प्रक्रिया में जॉब रोल्स/ पदनाम, जॉब का स्थान, मैन पावर की संख्या, का विवरण दर्ज करना और तैनाती के लिए निगम को जमा करना शामिल है।
अनुभवी उम्मीदवारों का सत्यापन के लिए पंजीकरण मूल के अनुसार पंजीकृत उम्मीदवारों को उसी विभाग द्वारा सत्यापित किया जाना है जहां अनुभव का दावा किया गया है। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। और उम्मीदवार का दावा उस विभाग के के hkrnl लॉगिन/ सब लॉगिन धारक के सत्यापित अनुभव टैब में उपलब्ध है जहां दावा किया गया है।
निगम को एक कंपनी के रूप में किया गया पंजीकृत
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों में मेन पावर की तैनाती के लिए निगम को एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया है। सरकार के स्वामित्व और नियंत्रण वाली वैधानिक संस्थाओं, विश्वविद्यालय, राज्य शैक्षिक संस्थान और अन्य संगठन को मैन पावर की अस्थाई आवश्यकता को पूरा करने के लिए इसे गठित किया गया है।
इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न मॉडल के साथ तैयार किया गया है। मौजूदा संविदातमक मैन पावर को निगम में पोर्ट करने के लिए मूल वेतन के साथ सभी संविदात्मक मैन पावर को निगम में पोर्ट किया जाना है। यह दो चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है।
Important Links
HKRN Registration | Click Here |
HKRN Haryana Roadways Training | Click Here |
HKRN Selection Process | Click Here |