LIC Jeevan Shanti Policy:- जैसा कि आपको पता है कि एलआईसी लोगों के बेहतर जीवन के लिए पॉलिसी लाती रहती है। आज हम आपको एलआईसी की न्यू जीवन शांति पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको रिटायरमेंट के बाद जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी। 2023 के इस नई योजना में सीमित निवेश में आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। भारतीय बीमा निगम ने अपने न्यू जीवन शांति प्लान के लिए दरों में संशोधन किया है। इसके तहत 5 जनवरी से इस योजना के लिए आवेदन करने वाले पॉलिसी धारकों को अब ज्यादा ब्याज का लाभ मिलेगा।
LIC जीवन शांति पॉलिसी के फायदे
एलआईसी ने यह भी बताया कि इस योजना के लिए उसने परचेज प्राइस भी बढ़ा दिया है। पॉलिसी धारकों को प्रति 1000 रुपए के परचेज प्राइस पर 3 से 9.75 रुपए तक इंसेंटिव मिल सकता है। यह इंसेंटिव परचेज प्राइस चुने गए पीरियड के आधार पर होता है। महीने की शुरुआत में एलआईसी ने खरीद मूल्य के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया था। यह प्रोत्साहन 3 रुपए से 9.75 रुपए प्रति हजार रुपए तक है ,और इसका मूल्य अवधि पर निर्भर करता है।
कैसे खरीदे पॉलिसी
आप इस पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। यह जीवन शांति पॉलिसी एक वार्षिक योजना है। जिसमें व्यक्ति के साथ साथ उसके परिवार को भी लाभ मिलेगा। इस पॉलिसी को 30 से लेकर 79 साल तक कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। इसका न्यूनतम परचेज प्राइस 1.5 लाख यानी कि कम से कम आपको इसमें 1.5 लाख का निवेश करना होगा। इसके साथ-साथ अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आती, तो आप इसे कभी भी सरेंडर कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पॉलिसी के आधार पर लोन भी ले सकते हैं।

इस प्लान के मुताबिक सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्यूटी की स्थिति 10 लाख रुपए की पॉलिसी खरीदने पर आपको ₹11,192 की मंथली पेंशन मिलेगी। कमेटी लाइफ की बात करें तो डिफर्ड एन्यूटी के मामले में ₹10,576 मासिक पेंशन मिलेगी।
जीवन शांति पॉलिसी के फायदे
- LIC की इस योजना में मृत्यु लाभ मिलता है अर्थात जिस व्यक्ति ने निवेश किया होता है अगर उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार और नॉमिनी को पेंशन के साथ-साथ कई सारे फायदे दिए जाएंगे।
- इस प्लान में आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे पहला Immediate annuity और दूसरा deferred annuity है। इमीडिएट एन्युटी में इन्वेस्टर को तुरंत पेमेंट मिल जाती है, जबकि डिफर्ड एन्यूटी में आप सिंगल प्रीमियम की पेमेंट कर के प्लान में इन्वेस्ट करते हैं, और फिर कुछ सिक्स ईयर के बाद आपको पेमेंट मिलती हैं।
- इस योजना में आपको कम से कम एक 1.5 लाख का इन्वेस्ट करना जरूरी होता है। इन्वेस्ट करने की अधिकतम सीमा तय नहीं है।
ये लेख आप हमारी वेबसाइट haryanajobs.in पर पढ़ रहे है, अगर आपको हमारे द्वारा लिखा लेख अच्छा लगे तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। किसी अन्य जानकारी के लिए हमें कमेंट करे।