LIC Best Plans:- जैसा कि आप जानते हैं कि एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करके वेतनभोगी और सीमित आय वाले परिवार अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। एलआईसी भी लोगों की हर तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए पॉलिसी ऑफर कर रही है। इसमें लोगों की अपनी जरूरतों बच्चों का भविष्य से लेकर आश्रितों के लिए आर्थिक सुरक्षा शामिल है। आज हम आपको एलआईसी की ऐसी ही 5 पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें इन्वेस्टमेंट करके आप तनाव मुक्त हो सकते हैं।
LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी
अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप LIC की जीवन लक्ष्य पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। तथा अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की गई हैं। इस पॉलिसी में आप जितने साल का टाइम चुनेंगे आपको उससे 3 साल कम तक ही प्रीमियम भरना होगा। इसका न्यूनतम sum assured ₹10 लाख है, तो मैक्सिमम की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर बाकी सालों के लिए प्रीमियम नहीं लिया जाएगा। वहीं नॉमिनी को मैच्योरिटी तक सालाना sum assured का 10% तक मिलेगा।
LIC जीवन लाभ पॉलिसी
अब बात करते हैं एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी के बारे में जिसमें मुनाफा और सुरक्षा दोनों ही ऑफर किए गए हैं। इस पॉलिसी में 8 से 59 साल की उम्र तक के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसमें 16 से 25 साल तक पॉलिसी का term लिया जा सकता है।इसमें सम एश्योर्ड कम से कम 2 लाख का तथा मैक्सिमम की कोई सीमा नहीं है। इसकी खास बात यह है कि 3 साल तक प्रीमियम भरने पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। प्रीमियम पर टैक्स छूट और पॉलिसी धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को रकम और बोनस के लाभ मिलते हैं।
LIC जीवन आनंद पॉलिसी
एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी एक ऐसा प्लान है, जो बचत के साथ सुरक्षा का फायदा देती है। Maturity पर पॉलिसी धारक को बीमित रकम के साथ बोनस का भुगतान भी कर दिया जाता है। वहीं अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को बीमित रकम का भुगतान किया जाता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु होती है nominee को मृत्यु लाभ का पूरा भुगतान क्या जाता है।

LIC जीवन शांति पॉलिसी
जीवन शांति पॉलिसी की बात करें तो यह उन लोगों के लिए है जो रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है जो फिक्स्ड इनकम की पेंशन देती है। इसमें आप और आपके जीवनसाथी को पेंशन मिलेगी। उसके बाद आपके द्वारा लगाया गया पैसा आपके नॉमिनी को मिल जाएगा। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पॉलिसी ऑफर की गई है। इसकी मदद से आप बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि के खर्चे निकाल सकते हैं। इस पॉलिसी को बच्चों के माता-पिता या दादा दादी कोई भी ले सकता है। प्लान का कुल term 25 साल का है। इस प्लान के तहत बच्चे के 18 साल, 20 साल और 22 साल होने पर basic some assured की 20-20 % अमाउंट का भुगतान करती है, बाकी 40% अमाउंट का भुगतान पॉलिसी होल्डर के 25 साल पूरे होने पर किया जाता है। इसके साथ-साथ सभी प्रकार के बकाया बोनस का भुगतान भी किया जाएगा।
LIC जीवन उमंग पॉलिसी
यह पॉलिसी आपको कई तरह की सुविधाएं देती है। इसमें आपको प्रीमियम पेमेंट टाइम का चुनाव करना होता है, जिसके बाद आपको पूरे जीवन sum assured का 8% हिस्सा हर साल मिलेगा। अगर आप 100 साल तक जीते हैं, तो आपको बड़े मैच्योरिटी फायदे मिलते हैं। यदि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु समय अवधि के दौरान हो जाती है, तो nominee को death benefit के रूप में बहुत आर्थिक मदद मिलती है।
ये लेख आप हमारी वेबसाइट haryanajobs.in पर पढ़ रहे है अगर आपको ये लेख अच्छा लगे तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। किसी अन्य जानकारी के लिए हमें कमेंट करे।