सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनाया गया परिवार पहचान पत्र (PPP) अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोग दिनभर पीपीपी ठीक कराने के लिए धक्के खा रहे हैं। आलम यह है कि समस्या का हल नहीं हो रहा। फरीदाबाद समेत प्रदेशभर के 22 जिलों में 9.23 लाख से अधिक परिवार पहचान पत्र अभी तक सरकार के रिकॉर्ड में सत्यापित नहीं हो पाए हैं। फरीदाबाद गुड़गांव जिले में यह संख्या 3.15 लाख से अधिक है। प्रदेश में टाप पर यही दोनों जिले हैं, जहां सत्यापन की पेंडिंग सबसे अधिक है।
पीपीपी मे अपनी आय ऑनलाइन ठीक करें
फरीदाबाद प्रदेश में टॉप पर है। यहां पेंडिंग पीपीपी की संख्या 183989 और गुड़गांव में 131983 है। यही कारण है कि लोगों के नाम बीपीएल और राशन कार्ड से कटने के मैसेज आ रहे हैं। ये सारी गड़बड़ी इसलिए पैदा हुई, क्योंकि जिन लोगों को पीपीपी सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने मौके पर न जाकर घर बैठकर खानापूर्ति कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, बिना हस्ताक्षर के परिवार पहचान पत्र अपलोड न होने के मामले में सबसे अधिक पेंडिंग केस फरीदाबाद और गुड़गांव में हैं।
पीपीपी मे लाखों का डाटा गलत डाला
वहीं दूसरी और सरकारी अधिकारियों का कहना है की पीपीपी त्रुटियों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। सभी सभी CSC अटल सेवा केंद्रों को भी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। पीपीपी की सभी त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 22 जिलों मे कुल 7179405 परिवारों के पहचान पत्र बन चुके हैं। इनमे से सबसे अधिक फरीदाबाद मे कुल 592963 व गुड़गाँव मे 501161 परिवारों के पहचान पत्र बन चुके हैं। जिले अनुसार पीपीपी बने व पेंडिंग रहे आँकड़े इस प्रकार हैं।
पीपीपी के जिला अनुसार आँकड़े
जिला | पीपीपी बने | पेंडिंग |
---|---|---|
फरीदाबाद | 592963 | 183989 |
गुड़गाँव | 501161 | 131983 |
पलवल | 280967 | 38590 |
नूह | 263474 | 38251 |
पानीपत | 339460 | 51092 |
सोनीपत | 389684 | 45124 |
रेवाड़ी | 262825 | 35699 |
रोहतक | 293659 | 30025 |
करनाल | 426182 | 39359 |
हिसार | 487609 | 44084 |
अंबाला | 317957 | 21305 |
भिवानी | 320548 | 28623 |
दादरी | 140653 | 10446 |
फतेहाबाद | 262759 | 12667 |
झज्जर | 273911 | 36192 |
जींद | 341887 | 33432 |
कैथल | 291538 | 22245 |
कुरुक्षेत्र | 273287 | 14716 |
महेंद्रगढ़ | 256550 | 20576 |
पंचकुला | 156985 | 33368 |
सिरसा | 372403 | 30765 |
यमुनानगर | 332943 | 20970 |
अपनी फैमिली आइडी को कैसे अपडेट करें
अपने पीपीपी को अपडेट करने के लिए नजदीकी CSC केंद्र या अटल सेवा केंद्र पर जाएं व अपना डाटा अपडेट करवाएं। पीपीपी मे डाटा अपडेट न होने के कारण आपको की तरह की परेशानी का सामना करना पद सकता है। जैसे की अगर आपके पीपीपी मे गलत वार्षिक आय दी गई है तो आपका राशन कार्ड से नाम कट सकता है व आपको मिलने वाली सुविधाएं ।
इसके अलावा आप ऑनलाइन भी अपने पीपीपी मे अपनी आय अपडेट कर सकते हैं। पीपीपी मे अपनी आय अपडेट करने के लिए पीपीपी पोर्टल पर विज़िट करें व Update Family Details पर क्लिक करके उपनी जानकारी अपडेट करें।