Railway RRB Group D Exam Date 2022: रेल्वे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेल्वे ग्रुप डी (लेवल-1) के 103769 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेढ़ साल में 10 सरकारी नौकरियां देने की घोषणा के बाद रेलवे मंत्रालय में भर्ती की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत भारतीय रेल में ग्रुप डी के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त से देशभर में कई चरणों में परीक्षाएं शुरू होंगी जो नवंबर में समाप्त हो जाएंगी। इसमें 80% से अधिक पद रेल संरक्षण वर्ग के हैं। यात्री ट्रेनों को सुरक्षित लाने का दायित्व उनके कंधों पर होता है।
RRB Group D Exam Date तारीखों की घोषणा
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रुप डी में 103769 पद खाली हैं। RRB Group D कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 17 अगस्त से शुरू करना तय हुआ है। इसके लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ग्रुप डी को ग्रुप सी दर्जा दिया गया है हालांकि यह चतुर्थ श्रेणी यानी 1800 ग्रैड पे के कर्मचारी हैं।
RRB Group D Notification and Vacancy Details
Railway Group D Joining जून 2023 तक नियुक्ति
ग्रुप डी के प्रमुख रूप से सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की भर्ती होगी इसमें गैंगमैन, की-मेन, हेल्पर, खलासी, लाइनमैन, सिग्नल-ट्रैकमैन आदि है। इनकी अधिसूचना जनवरी 2019 में Advt No. CEN RRC 01/2019 के तहत जारी की गई थी। जून 2023 तक नियुक्ति करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
RRB Group D Exam in One Tier Only एक दिन में इम्तिहान
अधिकारी ने बताया कि रेल्वे ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती के लिए जून मे रेलवे भर्ती सेल (RRC) परीक्षा आयोजित कराएंगे। रेलवे के सभी 17 ज़ोन मे RRC है। यह परीक्षाएं देश भर में एक साथ 1 दिन होगी। जबकि अन्य खाली पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाते हैं। देश भर मे 21 RRB हैं।
