RCRB Recruitment 2022 rajcrb.rajasthan.gov.in: Rajasthan Cooperative Recruitment Board (राजस्थान सहकारिता भर्ती बोर्ड) द्वारा राजस्थान मे जल्द ही 800 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। राज्य सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय सहकारी बैंकों और उपभोक्ता भंडारों में 800 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि इन भर्तियों के लिए सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। केंद्रीय सहकारी बैंकों में पूर्व में भी 700 विभिन्न पदों पर भर्ती कर नियुक्तियां दी जा चुकी है।
RCRB Recruitment 2022
मंत्री श्री अंजना ने राजस्थान स्टेट कोऑपरेटिव सर्विसेज ऑफीसर्स एसोसिएशन एवं एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि राज्य सरकार अधिकारियों एवं कृषक कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कर्मचारियों के हितों के प्रति बहुत ही संवेदनशील हैं। श्री गहलोत लगातार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निर्णय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही प्रदेश की आम जनता के हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को धरातल पर लागू करने के काम को गति देनी चाहिए।
वर्तमान सरकार ने ऋण माफी में बायोमेट्रिक सत्यापन कर लागू कर पारदर्शिता के साथ वास्तविक किसानों को लाभ दिलाया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद में भी बायोमेट्रिक सत्यापन लागू होने से किसानों की उपज खरीद में आसानी हो रही है। एवं किसानों को त्वरित भुगतान हो रहा है। सहकारी संस्थाओं में व्यवस्था को की समस्या का भी समाधान किया जाएगा ग्राम सेवा सहकारी समितियों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहकारिता में लोकतंत्र की भावना के लिए समय पर चुनाव होना जरूरी है।
Important Links
RCRB Official Website @rajcrb.rajasthan.gov.in:- Click Here