Harayana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023: क्षतिपूर्ति सहायक के पदों पर बम्पर भर्ती जिले अनुसार होगी

हरियाणा में पूरे प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसान भाइयों की गेहूं की फसल खराब हुई है किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पोर्टल पर भी खराब फसल का ब्यौरा डाला जा रहा है।

सरकार ने निर्णय लिया है कि गांव स्तर पर ही प्रतिपूर्ति सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति आकलन का कार्य पूरा करवाया जाएगा ताकि किसानों को उचित मुआवजा बिना देरी के मिल सके। सरकार हर सुख दुख में किसानों के साथ खड़ी है।

हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 कैसे होगी

यह जानकारी श्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक ट्वीट में दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर अपने अपने जिले में क्षतिपूर्ति सहायकों की भर्ती करेंगे जिसमें प्रति 500 एकड़ के लिए एक क्षतिपूर्ति सहायक की भर्ती की जाएगी। जोकि पटवारी की मदद करेंगे।

Haryana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 Notice Tweet

इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया।

हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक के कार्य

क्षतिपूर्ति सहायक का मुख्य कार्य फसल की खराबी की जांच करना, फसलों के फोटो लेकर ई फसल क्षतिपूर्ति व स्पेशल गिरदावरी पर ऑनलाइन अपलोड करना, फसल के मूल्य व फसल की जानकारी इकट्ठा करना होगा। इसके अलावा क्षतिपूर्ति सहायक को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।

Harayana Kshtipurti Sahayak Bharti 2023 News

हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 सैलरी

क्षतिपूर्ति सहायक को 500 एकड़ के ब्लॉक के लिए ₹5000 दिए जाएंगे तथा एक क्षतिपूर्ति सहायक को केवल एक ब्लॉक ही दिया जा सकता है।

हरियाणा क्षतिपूर्ति सहायक भर्ती 2023 नोटिस


About the Author

Avatar of DK Malik

Hello, I am DK Malik. I am an Ex Sub-Inspector of Delhi Police. Currently I am a Blogger and Content Creator at HaryanaJobs.in Website. I have 5+ years experience in Blogging and Content Creation in various fields like Govt. Job Updates, Sarkari Yojana, Career News, Exams Preparation etc.

Join WhatsApp Channel