WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा मे गर्मी की छुट्टियाँ घोषित, सभी जिलों की सभी कक्षाओं की छुट्टी की गई, विस्तृत जानकारी यहाँ से देखें

Haryana Summer Vacation 2024: हरियाणा मे गर्मी की छुट्टियाँ 28 मई से 30 जून तक रहेंगी। हालांकि हरियाणा में अत्यधिक गर्मी के चलते 11 जिलों में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों मे छुट्टी की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। हरियाणा के सिरसा, कैथल, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी व सोनीपत, रोहतक, नूह, व पानीपत जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। आज 27 मई 2024 को पूरे हरियाणा के सभी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने 27 मई को आदेश जारी करते हुए पूरे हरियाणा के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों मे 28 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी।

Haryana Summer Vacation 2024 Date28 मई -30 जून 2024
Haryana School Holiday Garmi ki Chhutiyan may june 2024

गर्मी के कारण कुछ जिलों मे पहले ही हुई छुट्टी

हरियाणा मे अत्यधिक गर्मी के कारण सिरसा, कैथल, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी व सोनीपत, रोहतक, नूह, व पानीपत जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यहाँ के उपाययुक्तों ने गर्मी का जायजा लेने के बाद यह फैसला लिया है।

चरखी दादरी में सोमवार 20 मई से अगले आदेशों तक जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था जो बाद मे वापस ले लिया गया। कैथल में भी 25 मई तक पहली से पांचवी कक्षा तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

छठी से 12वीं तक के बच्चों की कक्षाएं यथावत जारी रहेगी। इसी तरह सिरसा और हिसार जिलों मे भी आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई। करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी और सोनीपत में भी छुट्टियां कर दी है।

हरियाणा के 11 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में 23 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत में 23 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जींद व सोनीपत में 21, 22 मई को ऑरेंज व 23 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। रोहतक व झज्जर में 20 को ऑरेंज व 23 तक रेड अलर्ट जारी किया है।

गर्मी को देखते हुए सभी जिला डीसी को स्कूलों में छुट्टियों की पावर दी गई है। 11 जिलों में 24 मई तक पहली से पांचवी व कुछ में आठवीं कक्षा तक की छुट्टियां कर दी थी।

Haryana Summer Vacation 2024 Notice
Haryana Summer Vacation 2024 Notice

हरियाणा मे गर्मी की छुट्टी शुरू: 28 मई 2024

हरियाणा मे गर्मी की छुट्टी खत्म: 30 जून 2024

अधिक जानकारी के किए टेलीग्राम व whatsapp ग्रुप से जुड़ें।