DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है और इसकी पहली किस्त 1 नवंबर 2025 से महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोगी बनाना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस योजना से हरियाणा की करीब 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना मुख्य जानकारी
| योजना का नाम | दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 |
|---|---|
| शुरू करने वाली सरकार | हरियाणा सरकार |
| लाभार्थी वर्ग | राज्य की 23-60 वर्ष आयु वर्ग की गरीब महिलाएँ |
| मासिक सहायता राशि | ₹2100 प्रति माह |
| लाभ पहुँचाने का तरीका | DBT (सीधे बैंक खाते में) |
| लॉन्च तिथि | 25 सितंबर 2025 |
| पहली किस्त की तिथि | 1 नवंबर 2025 |
| अपेक्षित लाभार्थी | लगभग 20 लाख महिलाएँ |
लाड़ो लक्ष्मी योजना योजना के लाभ
- पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि बैंक खाते में मिलेगी।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
- गरीब परिवारों की महिलाओं को नियमित मासिक सहायता सुनिश्चित होगी।
- यह योजना सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी।
योजना से शिक्षा को बढ़ावा देना
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत उन परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों और उनकी माताओं को प्रोत्साहित करना है। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। योजना से शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ परिवारों को आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
लाड़ो लक्ष्मी योजना पात्रता मानदंड
- महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए (कम से कम 15 साल का निवास प्रमाण)।
- पहले से किसी सरकारी पेंशन या योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए।
लाड़ो लक्ष्मी योजना जरूरी दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाणपत्र / BPL कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाड़ो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया
लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 का पंजीकरण 25 सितंबर 2025 से शुरू किया गया है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल और लाड़ो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा महिलाएँ नजदीकी जिला समाज कल्याण कार्यालय से भी आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा और पात्रता की पुष्टि होने पर राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। यह योजना न केवल महिलाओं को मासिक आर्थिक सहयोग देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगी। योग्य महिलाएँ समय पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Important Links
| Lado Lakshmi Yojana Haryana Beneficiaries List | List |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana Beneficiaries Status | Status |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana Gazette Notification | Notification |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana Apply Online( From Play Store App) | Apply Online |
| DDLLY Official Website | DDLLY |

