जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।
JNV Class 11 Lateral Entry Selection Test 2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। परीक्षा के माध्यम से केवल उपलब्ध/संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

जवाहर नवोदय कक्षा 11वीं प्रवेश 2027-28 – अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| परीक्षा का नाम | कक्षा 11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 |
| प्रवेश कक्षा | कक्षा 11वीं |
| सत्र | 2027-28 |
| प्रवेश का आधार | चयन परीक्षा एवं मेरिट |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 10 अप्रैल 2027 |
| परीक्षा समय | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 02 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| चयन परीक्षा | 10 अप्रैल 2027 |
| रिजल्ट | मई/जून 2027 संभावित |
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है और चयन परीक्षा शनिवार, 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सभी अभ्यर्थी | ₹0/- |
कक्षा 11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण निःशुल्क है।
पात्रता एवं योग्यता
- अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
- कक्षा 10वीं किसी सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से पढ़ना आवश्यक है।
- कक्षा 10वीं का विद्यालय उसी जिले में होना चाहिए, जहां संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है।
- केवल वे भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं जो भारत में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
- जो विद्यार्थी 2026-27 से पहले ही कक्षा 10वीं पास कर चुके हैं, वे पात्र नहीं हैं।
प्रवेश के लिए उपलब्ध स्ट्रीम
कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों के अनुसार निम्न स्ट्रीम में प्रवेश दिया जा सकता है:
- Science
- Commerce
- Humanities
- Vocational
अभ्यर्थी अधिकतम दो स्ट्रीम के लिए विकल्प दे सकता है। विकल्पों पर विचार Science, Commerce और Humanities के क्रम में किया जाएगा। संबंधित JNV/स्ट्रीम में रिक्त सीट उपलब्ध होना आवश्यक है।
परीक्षा पैटर्न
चयन परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक होंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| मानसिक योग्यता | 20 | 20 | 30 मिनट |
| अंग्रेजी | 20 | 20 | 30 मिनट |
| विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
| सामाजिक विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
| गणित | 20 | 20 | 30 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 2 घंटे 30 मिनट |
दिव्यांग विद्यार्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा तथा कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
न्यूनतम योग्यता एवं मेरिट
अभ्यर्थी को पांचों विषयों में प्रत्येक में कम से कम 6/20 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। स्ट्रीम के अनुसार मेरिट के लिए अधिकतम 60 अंक निर्धारित हैं।
| वर्ग | कुल 60 में न्यूनतम कटऑफ |
|---|---|
| सामान्य/OBC लड़के | 21 |
| सामान्य/OBC लड़कियां | 20 |
| SC/ST/दिव्यांग | 18 |
चयन प्रक्रिया
चयन परीक्षा के बाद जिला स्तर की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार विद्यार्थियों का अनंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर की कॉमन मेरिट लिस्ट के माध्यम से उसी राज्य के अन्य JNV में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरा जा सकता है। दूसरे राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की जाएगी। नव चयनित विद्यार्थियों के लिए 10 दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
चयन के बाद प्रवेश के समय मुख्य रूप से निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट/पास प्रमाण पत्र
- पात्रता संबंधी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- SC/ST/OBC प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- ग्रामीण कोटा के लिए संबंधित प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
दस्तावेजों की विस्तृत सूची आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में दी गई है।
ग्रामीण एवं शहरी अभ्यर्थी
कक्षा 10वीं जिस विद्यालय में पढ़ी गई है, उसके स्थान के आधार पर अभ्यर्थी को ग्रामीण या शहरी माना जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी को ग्रामीण श्रेणी में माना जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्र में एक दिन भी अध्ययन करने पर अभ्यर्थी को शहरी माना जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी Navodaya Vidyalaya Samiti की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी की फोटो तथा अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। इन फाइलों का आकार 10 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।
अभ्यर्थी अधिकतम दो स्ट्रीम चुन सकता है तथा प्रत्येक स्ट्रीम के लिए अधिकतम तीन JNV का विकल्प दिया जा सकता है। आवेदन में दी गई जानकारी बाद की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण होगी, इसलिए फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी रखें।
NVS 11th Class Admission 2026-27 Important Links
| लिंक | विवरण |
|---|---|
| NVS 11th Class Admission 2026-27 Apply Online | Apply Online |
| NVS 11th Class Admission 2026-27 Notification | Notification |
| NVS Official Website | NVS |
